गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रणवीर दीपिका के घर गूंजी किलकारी!एक्ट्रेस ने दिया बच्ची को जन्म।

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जहां एक्ट्रेस डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इसके बाद पैपराजी ने उनकी गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया था।
फैंस को जब से ये एक्साइटिंग न्यूज मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दीपिका के घर किलकारी गूंज चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका  पादुकोण के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है।
बता दें कि अभी बीते दिनों ही दीपिका ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेककर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया था। ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। वहीं रणवीर अपनी लेडी लव का पूरा ध्यान रखते नजर आए
इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी गाड़ी को मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था।

Post a Comment

0 Comments