सीपत एनटीपीसी में नवरात्र पर अश्लीलता का मामला: हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने की साज़िश?

सीपत एनटीपीसी परिसर में नवरात्र के अवसर पर आयोजित रास गरबा डांडिया कार्यक्रम में अश्लील और अभद्र गानों के खिलाफ हिंदू समाज ने अपनी आवाज उठाई है। इस आयोजन में अश्लील गानों पर नृत्य किए जाने को हिंदू भावनाओं और पर्वों के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।

यह घटना एक बार नहीं बल्कि आयोजनकर्ताओं द्वारा लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। सवाल उठता है कि क्या यह महज संयोग है या एक सोची-समझी साज़िश है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करना है?

आयोजनकर्ताओं के इरादों पर सवाल उठ रहे हैं। क्या वे हिंदू समाज को चुनौती देना चाहते हैं या समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं? हिंदू समाज के सदस्यों ने थाना सीपत में जाकर शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की।

इस मुद्दे पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकजुट हुए और अपनी भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया। यह मामला हिंदू समाज की भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के उल्लंघन का मुद्दा बन गया है।

Post a Comment

0 Comments