"बिलासपुर में ट्रैफिक समस्या का सामना: पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल"


बिलासपुर में ट्रैफिक समस्या से निजात पाना अब मुश्किल हो गया है। यहाँ के मुख्य चौक-चौराहों के व्यापारियों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुराना बस स्टैंड में स्थित बजरंग चाय दुकान के संचालक द्वारा यातायात व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है। यहाँ आने वाले लोग कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात लगातार बाधित हो रही है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस मामले में प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे सवाल उठता है कि क्या पुलिस की कार्य प्रणाली में कोई खामी है? यही नहीं, छोटे मोटे ठेले और टपरी वालों के ऊपर कार्यवाही की जाती है, लेकिन बड़े व्यापारियों के ऊपर कार्यवाही करने में पुलिस की हाथ काँपने लगती हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि बिलासपुर यातायात पुलिस ऐसे नियम के उलंघन करने वाले के ऊपर क्या कार्यवाही करती है। क्या पुलिस अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करेगी और आम लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाएगी?

Post a Comment

0 Comments