"विधायक सुशांत शुक्ला की अपोलो हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ कार्रवाई, लेकिन क्या लिंगियाडीह के निवासियों को गड्ढे भरे रोड से निजात मिलेगी?"




बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपोलो हॉस्पिटल के मैनेजमेंट को कड़ाई से समझाया है कि वे आम जनता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। लेकिन यह सवाल उठता है कि अगर विधायक को जनता की समस्या दिख रही है और वो तुरंत अस्पताल आकर डॉक्टर्स को समझा सकते हैं, तो रोड नाली जैसी दैनिक समस्या से लोगो को कब तक जूझना पड़ेगा?

विधायक सुशांत शुक्ला जी जिस रास्ते से आम जनता के लिए गए, वह रास्ता इतना खराब और दयनीय स्थिति में है कि कभी भी सड़क हादसा होने की स्थिति है। रोड किनारे कचरा नगर निगम को चिढ़ाने का काम रही है, आधा-अधूरा नाली और बड़े-बड़े गड्ढे इस रोड की वास्तविकता को दर्शाते हैं।

जब गड्ढा हद से ज़्यादा बढ़ जाता है, तो आस-पास के घर और होटल के पानी जब सड़क में गड्ढों में जमा होती हैं, तो स्थानीय लोगों द्वारा कहीं से भी बजरी मुरुम का व्यवस्था कर गड्ढों को पाट दिया जाता है और फिर अपना गुजारा करने लग जाते हैं। लेकिन ये सब समस्या वही जानते हैं जो झेल रहे हैं।

यह सवाल उठता है कि क्या विधायक सुशांत शुक्ला और नगर निगम इस समस्या का समाधान कर पाएंगे? क्या लिंगियाडीह के निवासियों को इस गड्ढे भरे रोड से निजात मिल पाएगी? या फिर आम जनता को यह समस्या हमेशा के लिए सहनी होगी? वीआईपी को यह समस्या तब दिखाई देगी जब आम लोगों की तरह उस रास्ते से पैदल या दो पहिया वाहन से गुजरेंगे, न कि लक्ज़री कार से। तब तक, आम जनता को यह समस्या सहनी होगी।

Post a Comment

0 Comments