"ह्वाट्सऐप पर तीन तलाक: पति की क्रूरता का शिकार हुई युवती की दर्दनाक कहानी"



बिलासपुर। एक युवती ने अपने पति फहद अंसारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पति ने ह्वाट्सऐप पर तीन बार तलाक लिखकर भेजा है और उसे घर में घुसने से मना कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से फहद अंसारी से हुआ था फहद ईदगाह चौक मे रहता है जिसका होटल हैजटैग नाम से चलता है जिसका मालिक है फहद,लेकिन शादी के बाद से ही फहद और उसके परिवार वाले पीड़िता से पैसे की मांग करने लगे। पीड़िता के घर वालों ने रेस्टोरेंट खोलने के नाम से पाँच लाख रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी फहद और उसके परिवार वाले पीड़िता से पैसे की मांग करने लगे। कभी बीएमडब्लू, कभी मर्सिडीज लेने के नाम पर पैसा मांगते थे।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने घर वालों से पैसे देने से मना किया, तो फहद और उसके परिवार वाले उसे मारने पीटने लगे। इसके अलावा, पीड़िता के घर वालों ने फहद पर एक्स्ट्रा अफेयर का आरोप भी लगाया है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी को परेशान और मार पीट करता था।

पीड़िता ने बताया कि कम दहेज लाने का भी ताना मारते थे। पीड़िता के घर वालों ने आरोप लगाया है कि फहद और उसके परिवार वाले पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments