बिलासपुर टाइम की ख़बर पर मुहर: तथाकथित सुपर स्टार अमलेश नागेश ने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान!


बिलासपुर टाइम द्वारा प्रकाशित की गई ख़बर में हमने बताया था कि अमलेश नागेश यूट्यूब पर वापसी कर सकते हैं। और अब यह ख़बर सच साबित हुई है!

अमलेश नागेश ने अपने यूट्यूब चैनल सीजी की वाइन्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं।

लोगों ने अमलेश के इस फैसले को उनकी आलोचना से डरने का नतीजा बताया है। दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अमलेश निराश हो गए हैं और अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है।

अमलेश ने लोगों द्वारा अपने घर वालों को अश्लील गालियाँ देने पर भी नाराजगी जताई है। यह एक बड़ा कदम है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अमलेश वाकई में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे या यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।

बिलासपुर टाइम की ख़बर पर मुहर लग गई है और हमें उम्मीद है कि हमारे पाठकों को यह ख़बर पसंद आई होगी।

Post a Comment

0 Comments