रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी कार्रवाई में 13 पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल बैंक अकाउंट के लिए फर्जी सिम कार्ड बेचते थे। यह गिरफ्तारी पुलिस की उस जांच का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने अपराध में संलिप्त 7063 सिम कार्ड और 590 मोबाइल की पहचान की है।
गिरफ्तार किए गए एजेंटों ने पूछताछ में बताया कि वे नया सिम लेने वाले ग्राहकों का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इसके अलावा, यदि ग्राहक के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी, तो वे स्वयं ही विवरण को वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे।
इन फर्जी सिम कार्डों का उपयोग यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार में किया जाता था। पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 68 म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक, 4 बैंक अधिकारी और 13 बैंक खाता संचालक शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए एजेंटों के नाम इस प्रकार हैं:
- कुलवंत सिंह छाबड़ा
- खेमन साहू
- अजय मोटघरे
- ओम आर्य
- चंद्रशेखर साहू
- पुरूषोत्तम देवागंन
- रवि कुमार साहू
- रोशन लाल देवागंन
- के.शुभम सोनी
- के.वंशी सोनी
- त्रिभुवन सिंह
- अमर राज केशरी
- विक्की देवांगन
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।
0 Comments