"सेंट बैंक के मैनेजर अपर्णा विश्वास की शर्मनाक हरकत: ग्राहक को नीचा दिखाया, गाली गलौज की"


सेंट बैंक के मैनेजर और स्टाफ द्वारा अपने कस्टमर को लोन का किस्त नहीं दिए जाने पर अपशब्द और गाली गलौज एवं घर में गुंडे भेजने का धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना बहुत ही निंदनीय और शर्मसार करने वाली है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बैंक से 25 लाख का लोन लिया था, जिसका किस्त वे लगातार जमा करते आ रहे थे। लेकिन जनवरी महीने का किस्त जमा नहीं करने पर बैंक के मैनेजर ने उन्हें गाली गलौज और अश्लील शब्दों का उपयोग किया।

जब पीड़ित ने कहा कि वे पैसा दे देंगे, चाहे तो चेक ले लो, तो मैनेजर ने 15 मिनट में पैसा देने का दबाव बनाया और घर के बाहर आकर तमाशा करने की बात कही। सेंट बैंक के अधिकारी द्वारा ग्राहक को नीचा दिखाते हुए कहने लगा कि, "मैडम घर पर तीन टाइम का खाना खाती है या नहीं, क्या बैंक का पैसा खाएगी?"
इस पूरे बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक मैनेजर का शर्मनाक बातचीत सुना जा सकता है। यह घटना सेंट बैंक की छवि को धूमिल करती है और ग्राहकों के साथ बैंक के व्यवहार पर सवाल उठाती है।

पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराने गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। पुलिस की इस लापरवाही से यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस बैंक के अधिकारियों के काम कर रही है? सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए और पीड़ित को न्याय दिलाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments