बिलासपुर में प्रधानमंत्री जी के आगमन के अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज एक बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो अवैध रूप से और थाने में बिना जानकारी दिए रह रहे थे।
इस कार्यवाही में लगभग चालीस लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लगभग 12 लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये सभी लोग ताला पारा क्षेत्र में अपनी पहचान छुपा कर रह रहे थे।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के मद्देनज़र की गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी। यह सिविल लाइन थाना की बड़ी कार्यवाही में से एक है।
0 Comments