नवरात्रि एवं चैट्रीचंड्र के शुभ अवसर पर दुबई में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे बिलासपुर के सुप्रसिद्ध गायक राज केशवानी

बिलासपुर शहर के सुप्रसिद्ध कलाकार राज केशवानी जो की बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, गायक, गीतकार, संगीतकार एवं कॉमेडियन हैं, इस चैत्र नवरात्र में दुबई में तीन दिवसीय माता चौकी, जागरण एवं सिंधी समाज के नववर्ष चैट्रीचंड्र की पावन बेला पर एक सिंधी कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम दुबई के माता परिवार की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे चैट्रीचंड्र जी मौज का नाम दिया गया है, जो 30 मार्च को दुबई में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के प्रायोजक तोलाराम वटनानी, प्रदीप रोचवानी, जयाराम मुलानी, राजेश लखानी, हरीश भोला हैं, विशेष सहयोग कर्ता सतीश चांदवानी और सपना चांदवानी हैं। ज्ञात हो कि सतीश चांदवानी और सपना चांदवानी ने भी सिंधी समाज को बेहतरीन सिंधी फिल्में दी हैं।

छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज में राज केशवानी एक ऐसे बहुमुखी कलाकार हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सिंधी कलाकारों में सर्वाधिक उपलब्धियां हासिल की और समय-समय पर सिंधी समाज को अपने गीतों, फिल्मों और कार्यक्रमों के माध्यम से सिंधी संस्कृति और बोली को आगे बढ़ाते हुए सिंधी समाज को गौरवांतित किया है। इसके अलावा, सनातन धर्म के प्रचार हेतु माता जागरण, श्याम भजन, गायक के रूप में हिंदू समाज एवं पंजाबी समाज में भी इन्होंने अपनी एक अच्छी पहचान बनाई और यदा कदा सनातन धर्म के लिए सिंधु संस्कृति के लिए यह अनेकों गीत बनाते रहते हैं। इनके बनाए हुए गीत संगीत को छत्तीसगढ़, बॉलीवुड, पाकिस्तान के कई गायक गा चुके हैं।

इन्होंने कुछ समय पूर्व ही सिंधी समाज के लिए एक सुपरहिट फिल्म 'लखी मुहिंजो लखन में' में गीत संगीत दिया, इसके सारे गीत सुपरहिट हुए। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व इनका एक गीत 'जुग जुग जियो सिंधी' भी सिंधी समाज के लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसे सात देशों में फिल्माया गया था। इसके अलावा, कॉमेडियन राज केशवानी बेस्ट मिमिक्री आर्टिस्ट (मध्य प्रदेश) हैं, ये छत्तीसगढ़ के पहले सिंधी कलाकार हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में सिंधी पारंपरिक लाडा प्रोग्राम की शुरुआत की और बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा किया। अब तक करीब 6000 स्टेज शो इन्होंने किए हैं।

Post a Comment

0 Comments