"बिलासपुर में पीएम मोदी का आगमन, लेकिन सड़कें बदहाल!निगम आयुक्त कब तक सहन करेंगे बिलासपुर की धूल से सनी सड़कें?"



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्टा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ३३७०० करोड़ रुपए का सौगात दिया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी के 800 मेगावाट यूनिट के शिलान्यास और रेलवे की बिलासपुर-रायपुर चौथी लाइन के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया।

लेकिन इस बड़े आयोजन के बीच एक और तस्वीर सामने आई है, जो बिलासपुर शहर की बदहाल सड़कों की कहानी बयां कर रही है। पुराना बस स्टैण्ड से इमली पारा रोड की सड़क की तस्वीरें देखकर यह स्पष्ट है कि लोग आने जाने में डर रहे हैं। यह सवाल उठता है कि बिलासपुर नगर निगम में करोड़ो रुपए खर्च करने के बाद भी अगर रोड व्यवस्थित नहीं और लोगो को सुविधा नहीं तो ये सब पैसे कहाँ की विकास कार्यो में खर्च हो रही है?

इस आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स को लॉन्च किया, जिसमें एनटीपीसी और हाईवे कनेक्टिविटी की सुविधाओं से जुड़ी सौगात शामिल हैं। इस दौरान बिलासपुर के मोहभट्टा में सभा को संबोधित किया लगभग 2 लाख लोगों ने मोदी के इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments