पुलिस की लापरवाही और थाना प्रभारी की अनदेखी ने बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ा दिया है। खमतराई स्थित डीवीएस इंफ्रा एंड इलेक्ट्रिकल के कांटा तार कारखाने में चोरों ने बीती रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां उन्होंने 75,000 रुपये नगद लूट लिए।
यह घटना 15 दिन के अंदर कारखाने में चोरी की दूसरी घटना है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता और कमजोर गश्त के चलते चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
थाना प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई करें, लेकिन सरकंडा थाना प्रभारी की अनदेखी ने चोरों को बढ़ावा दिया है। दुर्ग एसपी ने मोहन नगर थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय को लाइन हाजिर किया था, जो पुलिस की लापरवाही का एक उदाहरण है।
सरकंडा क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है और चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
0 Comments