बिलासपुर। कल रात लगभग 2:30 बजे नेहरू चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तमनार निवासी अविनाश पटेल (उम्र 25 वर्ष) की मौत हो गई और जैयजयपुर निवासी चैतन्य कर्ष (उम्र 22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अविनाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चैतन्य कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद डायल 112 के जवान धीरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और घायल चैतन्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।
0 Comments