"कवर्धा में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली: करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जिला अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं"

कवर्धा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग पचास लोग घायल हो गए। यह घटना शादी कार्य क्रम में शामिल होने जाने के दौरान घटी।

घायल मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन जिला अस्पताल में पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह सवाल उठता है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जिला अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। यदि मरीज के पास अस्पताल में इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं, तो क्या जिला अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी?

डेप्युटी सीएम के निवास और जिला होने के नाते यह बड़ी शर्म की बात है कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधा नहीं है। करोड़ों रुपए खर्च करके क्या सर्दी बुखार का दवाई दे रहे हैं जिला अस्पताल में?

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हमारे जिला अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं हैं? क्या हमारे मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है? यह सवाल हमें अपने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments