Taarbahar थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बीती रात करीब 1 बजे प्रीमियम वाइन शॉप में लाखों की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। इस दुकान में सुरक्षा गार्ड तैनात था, फिर भी चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान Taarbahar थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और फिर भी पुलिस समय रहते न तो मौके पर पहुंची, न ही संदिग्धों का कोई सुराग मिला।
पुलिस पेट्रोलिंग की मौजूदगी पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या गश्त महज औपचारिकता बन गई है?
इतना ही नहीं—इस चोरी का CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस अब तक किसी संदिग्ध तक नहीं पहुंच पाई है।
स्थानीय व्यापारियों में रोष है और लोगों का कहना है कि अगर थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित दुकान में ऐसी वारदात हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाए?
Taarbahar थाना और पुलिस पेट्रोलिंग दोनों की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई है, और अब जनता जवाब मांग रही है—"CCTV भी है, चोरी भी हो गई, फिर भी पुलिस खाली हाथ क्यों?"
0 Comments