"दीक्षा जायसवाल की उम्र का '12वीं चैप्टर' – तीन साल में 12वीं पास नहीं कर पाईं सुपरस्टार?"


छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित और सोशल मीडिया की सेल्फ-क्लेम्ड क्वीन दीक्षा जायसवाल इन दिनों एक अलग वजह से वायरल हो रही हैं – और वो है उनकी उम्र की उलझती गाथा, जो तीन साल से 12वीं बोर्ड में ही अटकी हुई है।

पहला एपिसोड तीन साल पहले का है, जब एक इंटरव्यू में दीक्षा ने मुस्कुराते हुए कहा – "मैं अभी 12वीं में पढ़ रही हूँ, उम्र 18 साल है।" दर्शकों ने माना, सराहा, और "ब्यूटी विद ब्रेन्स" का टैग भी दिया।

लेकिन ट्विस्ट यहीं से शुरू हुआ।
तीन साल बाद एक नया वीडियो वायरल होता है, जिसमें दीक्षा कह रही हैं – "अब 12वीं हो गया, मैं सेकंड ईयर कर रही हूँ।" लोग समझे चलो अब ग्रेजुएशन स्टार्ट हो गया।

पर कहानी खत्म नहीं हुई।
इसी साल एक और क्लिप आती है, जिसमें दीक्षा फिर से कैमरे के सामने बोल रही हैं – "मैं अभी 12वीं में ही हूँ।"

अब जनता का दिमाग घूम गया है – "मैडम, आखिर आप कौन से सिलेबस में 3 साल से 12वीं पास नहीं कर पा रहीं?"

ट्रोल आर्मी सक्रिय हो गई, और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई:

"दीक्षा जी CBSE में हैं, या NASA के स्पेशल 12वीं मिशन पर?"

"ये 12वीं नहीं, टाइम मशीन है!"


सवाल गंभीर हैं:

क्या दीक्षा अपनी उम्र जानबूझकर छुपा रही हैं?

क्या ये सब ब्रांडिंग का हिस्सा है?

या फिर उम्र का सच छुपा कर किड इमेज बनाए रखना चाहती हैं?


मनोरंजन पत्रकारिता के सूत्र कहते हैं, कुछ ब्रांड्स और प्रोडक्शन हाउस "यूथफुल फेस" के नाम पर एक तय उम्र सीमा में ही कलाकारों को प्रमोट करते हैं। क्या दीक्षा इसी फॉर्मूले को निभा रही हैं?

खैर, दीक्षा जयसवाल को तो खुद ही तय करना होगा कि वो 12वीं की छात्रा हैं, सेकंड ईयर की, या फिर सस्पेंस क्वीन।
दर्शकों का सवाल सिर्फ एक है –
"मैडम, आपकी असली उम्र है क्या?"

"क्या दीक्षा को अपनी उम्र साफ-साफ बता देनी चाहिए?"
(1) हां, ट्रोलिंग यहीं रुकेगी
(2) नहीं, 12वीं के चैप्टर चलते रहने दो!
(3) जब तक PhD में न पहुँच जाएं, suspense बना रहे!

Post a Comment

0 Comments