"पक्लू 85 का जलवा लौट आया — “तोर संग मया लागे” से CG सिनेमा में फिर बजेगा डंका, 27 जून को रिलीज़"


छत्तीसगढ़ी सिनेमा के डिजिटल सुपरस्टार Paklu 85 एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लाखों दिलों की धड़कन बन चुके Paklu अब बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म “तोर संग मया लागे” के साथ उतरने को तैयार हैं। फिल्म 27 जून 2025 को पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।

अभी हाल ही में फिल्म के दो गाने रिलीज़ हुए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी पक्लू की वही जमीन से जुड़ी सरलता, हास्य और दिल छू लेने वाली भावनाएं परदे पर दिखाई देंगी, जिनकी वजह से वो हर वर्ग के दर्शकों के चहेते बने हुए हैं।

निर्माता मदन कहरा और सागर केसरवानी की यह फिल्म न सिर्फ Paklu 85 के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक उम्मीद की तरह देखी जा रही है। जब आज के दौर में बड़े बजट की फिल्में भी दर्शकों से जुड़ने में असफल हो रही हैं, तब इन निर्माताओं का यह भरोसा कि "CG के जनता अभी भी सच्चे कंटेंट और साफ मनोरंजन को अपनाना चाहती है", काबिल-ए-तारीफ है।

“तोर संग मया लागे” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि CG सिनेमा में विश्वास और जुनून की वापसी है। यह वो कोशिश है जो बताती है कि सच्ची लगन, मेहनत और दर्शकों के दिल से जुड़ाव आज भी किसी कलाकार को स्टार बना सकता है।

27 जून को सिनेमाघरों में पक्लू 85 फिर वही जादू लेकर लौट रहा है — और इस बार साथ में है सिनेमा को बदलने का सपना!

Post a Comment

0 Comments