बारिश में घंटों जाम में फसे रहे लोग और ड्यूटी में तैनात जवान फल्ली दुकान में खड़े नज़र आए ये है बिलासपुर पुलिस

ये तस्वीर है बिलासपुर शहर के पुराना बस स्टैंड की जहां मुख्य चौक में लोग घंटों तक जाम में ही फसे रहे चौक में एक भी यातायात का जवान तैनात नहीं थे जिसके चलते लोग ख़ुद अपनी कार और बाइक से उतर कर जाम को हटाते दिखे। 
शहर में लगातार ट्रैफ़िक समस्या से हो रही परेशानी के लिए बिलासपुर पुलिस कप्तान द्वारा जगह जगह अभियान चलाया जा रहा है उसके बावजूद यातायात समस्या से राहत नहीं मिल रही है लेकिन सोचने वाली बात है हर चौक चौराहों पर मौजूद रहने वाली यातायात पुलिस आज शहर के मुख्य चौक में ही नज़र नहीं आ रही है। इससे साफ़ पता चलता है आम लोगो की परेशानी से प्रशासन को किसी प्रकार से कोई मतलब नहीं है। जाम में फसे एम्बुलेंस में अगर मरीज़ को कुछ हो जाता है तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी

Post a Comment

0 Comments