आज दिनांक 22/11/2024 शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के निर्देशन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव लोकेश नायक और जिला उपाध्यक्ष सुमित शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर सीएमडी कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया गया।
महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से प्रत्येक विषयानुसार फीस लिया जाता है, लेकिन उन्हें पर्याप्त संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया को समाप्त हुए 3 से 4 महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र भी प्रदान नहीं किया गया है।
एनएसयूआई के नेताओं ने महाविद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि सभी छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह के भीतर परिचय पत्र प्रदान किए जाएं। इसके अलावा, महाविद्यालय में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है, इसलिए जल्द से जल्द पार्किंग शेड निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
एनएसयूआई जिला महासचिव प्रवीण साहू ने एनईपी पाठ्यक्रम का मुद्दा उठाते हुए पुष्कालय में सभी विद्यार्थियों हेतु नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। एनएसयूआई जिला महासचिव शुभम जायसवाल ने महाविद्यालय के बाउंड्रीवाल को चारों तरफ से घेरने की मांग की है जिससे कोई भी असामाजिक तत्व महाविद्यालय में प्रवेश ना कर पाएं।
सीएमडी कॉलेज के उप प्राचार्य कमलेश जैन ने छात्रों को एक सप्ताह में परिचय पत्र प्रदान करने की बात कही तथा विभिन्न मांगों को छात्रहित में जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया। मांग पूरी नहीं होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सीएमडी कॉलेज में तालाबंदी कर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी कॉलेज प्रबंधन को दी है।
0 Comments