"फ़िल्म मेकर की मानसिकता क्या है? कलाकारों को बकरा समझने वाले डायरेक्टर का खुलासा जल्दी ही होगा!"

सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा बवाल हुआ है! एक फ़िल्म के अनाउंसमेंट के बाद, फ़िल्म का मुहूर्त शहर के एक नामी होटल में संपन्न हुआ था, लेकिन अब यह ख़बर सामने आ रही है कि फ़िल्म के डायरेक्टर ने फ़िल्म की लीड अभिनेत्री को फ़िल्म से बाहर कर दिया है!

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसा क्यों किया गया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फ़िल्म में पैसा भी लगाया था और हीरोइन की ही पैसे से फ़िल्म का मुहूर्त भी सम्पन्न हुआ था। तो आख़िर क्या वजह है कि हीरोइन को फ़िल्म से बाहर कर दिया गया है?

यह सवाल उठता है कि क्या फ़िल्म के डायरेक्टर ने अभिनेत्री के साथ अन्याय किया है? क्या यह फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा स्कैंडल हो सकता है? यह तो वक़्त बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आ रहा है!

इसी बीच, एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि फ़िल्म कास्टिंग में दौरान फ़िल्म के डायरेक्टर ने एक हीरो को फ़ोन किया था और कहा एक से पाँच लाख तक का बकरा देखो आपके लिए एक अच्छा रोल है! ये सुन के हीरो को बहुत बड़ा झटका लगा और उन्होंने मामला को सार्वजनिक कर दिया।

यह बात दर्शाता है की क्या यहाँ के कुछ फ़िल्म मेकर को छोड़ दे तो कई ऐसे डायरेक्टर सिर्फ़ अपने अय्याशी के लिए फ़िल्म निर्माण का सहारा ले रहे है और प्रोड्यूसर के पैसों को बर्बाद कर रहे है। आख़िर ऐसे डायरेक्टर का क्या मानसिकता होगी जो कलाकारो को बकरा समझ रहा है?

बिलासपुर टाइम पर पढ़ते रहिए, हम आपको इस ख़बर के बारे में और भी जानकारी देंगे। क्या आप जानना चाहते हैं कि यह फ़िल्म कौन सी है और हीरोइन का नाम क्या है? हम जल्दी ही आपको यह जानकारी देंगे! बहुत जल्दी इन सब का खुलासा करेंगे कौन है डायरेक्टर कौन सी फ़िल्म है बने रहिए हमारे साथ।

Post a Comment

0 Comments