तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुनानक चौक बाली काम्प्लेक्स के पास सड़ी गली अवस्था में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
हालांकि, जानकारी यह भी है कि लाश का पैर बाँधा था, जिससे लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि यह हत्या तो नहीं है। चेहरे में चोट और खून का निशान भी पाया गया है, जो इस आशंका को और भी मजबूत बनाता है।
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर ली है और आगे की जांच जारी है। लेकिन शहर में बढ़ते अपराध को देख कर शहर वासियों में डर का माहौल है। आए दिन किसी न किसी प्रकार की बड़ी घटना सामने आ रही है, जिससे प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
0 Comments