चुनाव की आहट और नेताओं की भागदौड़ शुरू हो गई है! बीजेपी कार्यालय और कांग्रेस भवन में भीड़ उमड़ पड़ी है, लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान आम जनता को हो रहा है। ट्रैफिक समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ही घंटों लग रहे हैं।
करबला रोड पर बीजेपी कार्यालय के सामने की तस्वीरें देखकर यही लगता है कि नेताओं के बड़े-बड़े और अव्यवस्थित गाड़ियों ने सड़कों को जाम कर दिया है। आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन क्या नेताओं को इसकी कोई परवाह है? शायद नहीं!
इस पूरे तमाशे में आम जनता को ही सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उनका समय बर्बाद हो रहा है, उनकी दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, लेकिन नेताओं को इसकी कोई चिंता नहीं है। उनका ध्यान तो सिर्फ अपने मतदाताओं को आकर्षित करने और अपनी राजनीतिक रोटी सेकने पर है।
0 Comments