बिलासपुर की पारिजात कॉलोनी में एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है। यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, जिसमें एक घर पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गया। घर में रखे तीन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, एक पेट्रोल स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह से जल गए।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली इगल 01 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग को बुझाने में सफल रही। दो लोग घर के ऊपर में फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घर मालिक हिमांशु और चौकीकर ने बताया कि घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की पूरी जानकारी डीपीसीआर बिलासपुर को दी गई और फीडबैक फोटो वीडियो के साथ घटनास्थल से वापस लौटा गया।
इस घटना में कोतवाली इगल 01 के आरक्षक 585 धीरेन्द्र सिंह तोमर और चालक शम्भू बैस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी त्वरित कार्यवाही से कई जानें बचाई जा सकीं।
0 Comments