"सरकारी अफसरों के आदेश बिल्डरों की जेब से निकलते हैं? बिलासपुर तहसीलदार पर बड़ा आरोप!"



बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन पर बिल्डर को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। यह मामला बिलासपुर के एक किसान गेंदराम साहू से जुड़ा है, जिनकी जमीन पर बिल्डर ने कब्जा कर लिया है।

तहसीलदार ने पहले किसान को 7 दिन का समय दिया था, लेकिन अचानक से नया आदेश जारी कर दिया और समय 2 दिन कर दिया गया। इसके बाद, बिल्डर ने किसान की खड़ी फसल पर मिट्टी डालकर सड़क बना दी।

इस मामले में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम मनीष साहू ने जांच की, जिसमें सामने आया कि तहसीलदार ने नियमों को ताक पर रखकर बिल्डर को फायदा पहुंचाया। इसके अलावा, सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर सड़क बना दी गई और बिल्डर का पट्टा फर्जी निकला, जिसे तुरंत रद्द कर दिया गया।

अब यह सवाल उठता है कि क्या तहसीलदार मुकेश देवांगन पर कड़ी कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी रिश्वत और दबाव में दबा दिया जाएगा? बिलासपुर की जनता पूछ रही है— "सरकारी अफसरों के आदेश क्या अब बिल्डरों की जेब से निकलते हैं?"

Post a Comment

0 Comments