"सक्ति में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की जंग! मंडल निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया!"



सक्ति जिले में एसीबी की धमक बढ़ गई है! दो माह के भीतर ट्रैप की लगातार दूसरी कार्यवाही में मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

यह घटना ग्राम कुटराबोड़ जिला सक्ति के राजेंद्र जांगड़े की शिकायत पर आधारित है। उनके बेटे रवींद्र जांगड़े को बालक अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबोड़ से हटा दिया गया था, जिस पर उन्होंने मंडल निरीक्षक से संपर्क किया था। मंडल निरीक्षक ने रवींद्र को पुनः सेवा में लेने के एवज में 1.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी बिलासपुर की टीम ने आरोपी संदीप खांडेकर को रिश्वती रकम ₹50000 देने हेतु प्रार्थी को रिश्वती रकम सहित भेजा गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को जेठा जिला सक्ति कलेक्ट्रेट से लगे आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में बुलाए जाने पर प्रार्थी द्वारा वहां जाकर आरोपी को रिश्वती रकम 50000 रुपए देने पर आरोपी द्वारा उसे अपनी मारुति कार में रखवाया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और रिश्वती रकम बरामद कर ली।

आरोपी के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की शानदार कार्यवाही का एक उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments