बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर वही पुराना फॉर्मूला दोहराया जा रहा है—भाई बनाएगा फिल्म, फ्लॉप हीरो करेगा अभिनय, और स्टार कलाकार को ढाल बनाकर जनता को भ्रमित किया जाएगा। हम बात कर रहे हैं आगामी फिल्म “GUINYA 2” की, जो 2 मई को रिलीज हो रही है।
फिल्म में CG स्टार अमलेश नागेश लीड रोल में हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उनके साथ इस बार फिर नजर आएंगे लगातार फ्लॉप का चेहरा बन चुके Dilesh Sahu, जिन्हें अब जनता “डिजास्टर साहू” कहने लगी है। निर्माता—जैसा कि हमेशा—उनके भाई Mohit Sahu हैं, जो अपने भाई को बार-बार सिल्वर स्क्रीन पर थोपने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
Dilesh Sahu: असफलताओं की लंबी सूची
पिछले कुछ वर्षों में Dilesh Sahu की कोई भी फिल्म न बॉक्स ऑफिस पर चली, न ही जनता के दिलों में उतर पाई। ना अभिनय, ना संवाद, ना स्क्रीन प्रजेंस—बस PR और प्रचार का शोर। इसके बावजूद, एक परिवार की ज़िद्द पर पूरी इंडस्ट्री को बार-बार प्रयोगशाला बना देना कहां तक उचित है?
Amlesh की गिरती साख भी खतरे में
अमलेश नागेश जैसे कलाकार, जिन्होंने अपनी मेहनत से नाम कमाया, अब ऐसी फिल्मों से जुड़े दिख रहे हैं जो जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। उनकी भी पिछली दो-तीन फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है:
क्या Amlesh अब Dilesh Sahu की डूबती नाव के लिए तिनके का सहारा बनेंगे या खुद भी इस फिल्म के साथ गर्त में चले जाएंगे?
अगर फिल्म हिट भी हो जाए तो?
मान लेते हैं कि “GUINYA 2” चल जाती है—तो इसका श्रेय किसे जाएगा?
अभिनेता को? निर्देशक को? कहानी को?
या फिर उसी PR टीम को जो सोशल मीडिया पर झूठे ट्रेंड बनाकर फ्लॉप को हिट साबित करने में लगी रहती है?
Dilesh को इसका श्रेय मिलना उसी तरह होगा जैसे कोई नकली सिक्का असली नोट की गड्डी में घुस जाए।
जनता अब सब समझ चुकी है
छत्तीसगढ़ की जनता अब पहले जैसी नहीं रही। अब नायक की पहचान सिर्फ नाम से नहीं, काम से होती है।
Dilesh Sahu बार-बार जनता की परीक्षा लेते रहे हैं—लेकिन अब जनता ने अपना निर्णय दे दिया है:
"अब नहीं चलेगा परिवारवाद और झूठा स्टारडम!"
क्या GUINYA 2 से कोई चमत्कार होगा या ये फिल्म भी फ्लॉप फिल्मों की कतार में शामिल हो जाएगी? और अमलेश जैसे कलाकारों को कब समझ आएगा कि गलत संगत में उनका भी नाम डूब सकता है?
देखना है 2 मई को—फिल्म चलेगी या Dilesh का करियर हमेशा के लिए “दफन” हो जाएगा।
0 Comments