छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। खुद को "सिंगर" कहने वाले किशन सेन द्वारा हाल ही में रिलीज़ किया गया एक फूहड़ और अश्लील गाना इन दिनों विवादों में है। इस गाने में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक शब्दों और इशारों का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल कला का अपमान है, बल्कि राज्य की बेटियों और बहनों के सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है।
इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के नामी निर्देशक प्रणव झा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:
> "शर्म आनी चाहिए ऐसे कलाकारों को और प्रोडक्शन हाउस को जो महिलाओं की इज़्ज़त को सस्ता समझते हैं। नाम कमाने के लिए किसी भी हद तक जाना आपका निजी स्वार्थ हो सकता है, पर इस टाइप के गाने में आपने पूरे राज्य की महिलाओं को अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है, जो सरासर गलत है। कृपया इस गाने को यूट्यूब से डिलीट करें और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे।"
सरकारी योजनाओं की मंशा पर पानी फेरता गाना
जब एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं, ऐसे में किशन सेन जैसे लोग अपने गंदे कंटेंट से पूरे समाज में विकृति फैला रहे हैं। उनके गानों से युवा वर्ग पर गलत असर पड़ता है और महिलाओं को सिर्फ मनोरंजन की वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
महिला आयोग से संज्ञान लेने की मांग
प्रणव झा सहित कई समाजसेवी और जागरूक नागरिकों ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला एवं बाल आयोग से अपील की है कि इस गाने पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और ऐसे तथाकथित कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हिमाकत न कर सके।
कौन है किशन सेन?
किशन सेन का नाम इससे पहले भी कई विवादित गानों और अश्लील कंटेंट के लिए सामने आ चुका है। सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में वह बार-बार छत्तीसगढ़ी लोककला का मज़ाक उड़ाता रहा है। न तो उसके गानों में सामाजिक सरोकार होता है, न ही कोई रचनात्मकता। उसके गाने सिर्फ यूट्यूब व्यूज़ और घटिया लोकप्रियता की भूख को दर्शाते हैं।
हमारा सवाल है:
क्या किशन सेन जैसे लोग ही छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं?
क्या प्रशासन और महिला आयोग इस बार सख्ती दिखाएंगे?
क्या YouTube जैसे प्लेटफॉर्म ऐसे कंटेंट को मॉनिटर करने में नाकाम हैं?
"बिलासपुर TIME" इस खबर पर नज़र बनाए हुए है। हम जनता और प्रशासन की प्रतिक्रिया भी जल्द प्रकाशित करेंगे।
0 Comments