"सीजी फ़िल्म मेकर और प्रोडूसर मोहित साहू ने प्रणव झा पर साधा निशाना, कहा- अमलेश का ग्राफ गिराने में प्रणव झा और ताबीर का हाथ"



बिलासपुरTIME- सीजी फ़िल्म मेकर और प्रोडूसर मोहित साहू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना विचार व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने प्रणव झा पर निशाना साधा है। मोहित साहू ने कहा है कि प्रणव झा को एबीसीडी भी नहीं आता और वह एक डरपोक इंसान भी है।
मोहित साहू ने कहा कि प्रणव झा ने अमलेश को बर्बाद कर दिया है और अब वह प्रोडूसर को बर्बाद करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमलेश के ग्राफ को सिर्फ दो लोगों ने गिराया है, प्रणव झा और ताबीर।
यह बयान मोहित साहू ने अमलेश द्वारा फ़िल्म छोड़ने की बात वाली वीडियो के बाद दिया है। अमलेश की फ़िल्म टीना टप्पर, जिसका निर्देशन प्रणव झा ने किया है, फ्लॉप के केटेगरी मे शामिल हो गई है और लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं।

मोहित साहू के इस बयान से यह साफ़ होता है कि उन्हें लगता है कि प्रणव झा की निर्देशन क्षमता पर सवाल उठने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रणव झा ने अमलेश को बर्बाद कर दिया है और अब वह प्रोडूसर को भी बर्बाद करना चाहता है।

Post a Comment

1 Comments

  1. छालीवुड अब लडाई झगड़ा में बिजी है ये सब बेकार है ऐसा मत करो जो हुआ सो गया है

    ReplyDelete