"साइबर शील्ड का असर: म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार"



रायपुर, 
रायपुर रेंज पुलिस की साइबर सेल ने 'ऑपरेशन साइबर शील्ड' के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी उन म्यूल बैंक खातों का संचालन कर रहे थे जिनके माध्यम से ठगी की रकम को इधर-उधर किया जा रहा था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में खोले गए 104 संदिग्ध म्यूल अकाउंट में करीब 36 लाख रुपए की साइबर क्राइम रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 44/25 के तहत BNS की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5)बी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

अब तक इस मामले में 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें खाताधारक, बैंक अधिकारी, सिम विक्रेता और संवर्धक शामिल हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि तीन प्रमुख आरोपी खुद म्यूल बैंक खातों को ऑपरेट कर साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे थे, और लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी-

1. विनोद भमबानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा


2. अरविंद गुप्ता, उम्र 56 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ चौक, टिकरापारा रायपुर


3. विनय साधवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments